वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। सुसुवाही स्थित नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला की तरफ से 'स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम' विषयक संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पं. दीनदयाल उपाध्याय पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुधा पांडे रहीं। स्वावलंबी भारत के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पांडे विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला संयोजक राजमंगल सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र-छात्राओं को समय की कीमत समझनी चाहिए। उन्हें स्क्रीन टाइम को एक्टिविटी टाइम में बदलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विनय पांडे ने कहा कि एक्टिविटी टाइम से ही छात्र का सर्वांगीण विकास होगा। राजमंगल सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से युवा मानसिक अवसाद और तमाम बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- साकेत म...