अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ताला और तालीम की नगरी में डिजिटल दौर बच्चों की आंखों पर भारी पड़ता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग के स्कूली स्वास्थ्य परीक्षणों और जेएनएमसी के नेत्र रोग विभाग से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक 6 से 16 वर्ष के बच्चों में दूर की नजर कमजोर होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। स्कूलों के सर्वे में 48.2 प्रतिशत बच्चों में दृष्टि संबंधी दिक्कत सामने आने का दावा किया गया है। विशेषज्ञ समय पर जांच और सही नंबर का चश्मा लगाने पर जोर दे रहे हैं। मोबाइल, ऑनलाइन क्लास और लगातार स्क्रीन देखने की आदत ने बच्चों की आंखों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। 50 से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों में किए गए हेल्थ सर्वे में 6 से 16 वर्ष के 48.2 प्रतिशत बच्चों को दूर देखने में परेशानी होने की बात सामने आई है। मायोपिया यानी निकट दृष्...