स्क्रीनिंग में 349 संभावित टीबी मरीजों की पहचान, जांच के लिए भेजे नमूने
कोडरमा, जुलाई 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला यक्ष्मा केंद्र, कोडरमा में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार की अध्यक्षता में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान एवं जून 2026 की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) से जुड़े अधिकारी और कर्मी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
बैठक का आयोजन बैठक में 24 मार्च से 1 जुलाई 2026 तक चले 100 दिवसीय विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए बताया गया कि राज्य यक्ष्मा कार्यालय के निर्देश पर उच्च जोखिम वाले गांवों के निकट आयुष्मान आरोग्य शिविरों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से टीबी स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान जिले में 149 शिविर लगाए गए, जिनमें 174 उच्च जोखिम वाले गांवों के 8,025 लोगों की जांच की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.