जहानाबाद, जुलाई 15 -- रतनी, निज संवाददाता। डीएम छिरिड वाई भूटिया ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के रतनी पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन में आशाकर्मी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपस्थित आशा कर्मियों को डीएम ने गुणवतापूर्ण शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव एएनसी, फोर एनसी के अलावा टीबी मुक्त भारत अभियान में रोगी की खोज एवं इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में टीबी स्क्रीनिंग कार्य में तेजी लाएं। अगर स्क्रीनिंग में पॉजिटिव मरीज मिलते हैं तो उन्हें जिला को रेफर कराएं। उन्होंने शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने पर बल देते हुए कहा कि हर हाल में लक्ष्य को प्राप्त करें। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान को हर दिन 50 लोगों की स्क्रीनिंग कार्य में शिथिलता बरतने बाली वाली 20 आशा कर्मियों को फटकार ल...