विकासनगर, जून 7 -- राजकीय शिक्षक संघ ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदस्थापना की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। संघ के पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों का कहना है कि विगत वर्षों में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती तथा जूनियर बेसिक से समायोजित एलटी शिक्षक-शिक्षिकाओं की नियुक्ति की गई है, जबकि नियमावली के अनुसार इन विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित शिक्षकों की पदस्थापना की जानी चाहिए। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि वर्तमान में प्रस्तावित काउंसलिंग प्रक्रिया से पूर्व सीधी भर्ती अथवा जूनियर बेसिक से समायोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अन्य विद्यालयों में समायोजित कर स्क्रीनिंग परीक्षा से चयनित अभ्यर्...