स्क्रब टाइफस के तीन साल में 14 से चार हुए मरीज
फतेहपुर, सितम्बर 9 -- फतेहपुर। बारिश के मौसम में स्क्रब टाइफस के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हालांकि राहत की बात यह है कि दोआबा में इस बीमारी के मरीजों की संख्या पिछले तीन वर्षों में लगातार कम हुई है। वर्ष 2024 में जहां 14 मरीज मिले थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर सात और 2026 में अब तक चार रह गई है। बारिश के साथ बीमारी का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और बचाव पर जोर दे रहा है। स्क्रब टाइफस खेतों, घास और घनी झाड़ियों में पाए जाने वाले बेहद छोटे लार्वा माइट के काटने से फैलता है। संक्रमण होने पर तेज बुखार, कंपकंपी, सिरदर्द और बदन व मांसपेशियों में तेज दर्द हो सकता है। कई मरीजों में काटने वाली जगह पर काले रंग का पपड़ीदार निशान भी दिखाई देता है। समय पर इलाज न मिलने पर बीमारी गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.