फतेहपुर, जुलाई 5 -- फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा में वेक्टर जनित व मानसून के दौरान फैलने वाले संक्रामक रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी का अच्छा असर दिखाई दे रहा है। वर्ष 2026 में अब तक लैप्टोस्पाइरोसिस और जेई व एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम एईएस का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। वहीं स्क्रब टाइफस की बात करें तो अब तक सिर्फ एक मरीज चिन्हित हुआ है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में लैप्टोस्पाइरोसिस का कोई मरीज नहीं मिला था, वर्ष 2024 में एक और वर्ष 2025 में तीन मरीज सामने आए थे। वर्ष 2026 में अब तक इस बीमारी का कोई मामला नहीं मिला है। इसी तरह स्क्रब टाइफस के वर्ष 2023 में तीन, वर्ष 2024 में आठ और वर्ष 2025 में 12 मरीज मिले थे जबकि इस वर्ष अब तक सिर्फ एक मरीज की पुष्टि हुई है। जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (ए...