चम्पावत, मार्च 26 -- लोहाघाट। चम्पावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्क्रबर निर्माण की धीमी गति पर लोगों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। यूकेडी नेता राजू पुनेठा ने बताया कि अक्कलधारा, पाटन पुल और आरामशीन के समीप पिछले तीन माह से स्क्रबर निर्माण कार्य चल रहा है। अक्कलधारा और पाटन पुल के पास खुदाई कर छोड़ दिया है। जबकि आरामशीन वाली सड़क में धीमी गति से काम चल रहा है। मोहन पाटनी, सोबन सिंह, सुभाष विश्वकर्मा, रमेश पाटनी, निर्मल, रिंकू ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...