नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा की कारों की डिमांड लगातार बनी हुई है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई कंपनी की मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) सबसे ऊपर रही। स्कोडा काइलाक को बीते महीने कुल 4,126 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान पिछले साल के मुकाबले काइलाक की बिक्री में 6 पर्सेंट की गिरावट आई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 4,398 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान स्कोडा के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।कुशाक और स्लाविया का परफॉर्मेंस बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर स्कोडा कुशाक रही। कुशाक ने इस दौरान 50 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,152 यूनिट कारों की बिक्री की। जबकि सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 769 यूनिट्स था। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक...