नई दिल्ली, जुलाई 26 -- फॉक्सवैगन और स्कोडा की गाड़ियों को पसंद करते हैं, तो आपके लिए आने वाले दिन बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। आने वाले महीनों में फॉक्सवैगन और स्कोडा अपनी कई नई और अपडेटेड कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें वर्टस फेसलिफ्ट, Golf GTI और स्लाविया फेसलिफ्ट शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं कि ये दोनों कंपनियां अपने इन नए प्रोडकट्स में क्या कुछ खास ऑफर करने वाली हैं।Volkswagen Virtus Facelift फॉक्सवैगन पिछले कुछ समय से वर्टस फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है। उम्मीद है कि इसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा। नई वर्टस के डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, री-डिजाइन्ड हेडलैंप, LED DRLs, कनेक्टेड LED लाइट बार और इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो भी दिया जा सकता है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्र...