रामगढ़, अप्रैल 16 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। मरार (रामगढ़) रांची रोड स्थित चाइल्ड्स वर्ल्ड स्कॉलर्स हाई विद्यालय में जिला अग्निशमन सेवा विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत विद्यालय की निदेशक गीतांजलि जाजू की ओर से अग्निशमन दल का परिचय विद्यार्थियों से कराने के साथ हुई। जिसमें फायर ऑफिसर महेंद्र, अब्बास अली , सकलदेव यादव , दिनेश कुमार गुप्ता - लीडिंग ऑफिसर रहे । वर्ष 1944 में अग्निकांड के दौरान शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी घटना की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- पेज चार का फ्लायर अग्निशमन अधिकारियों न...