भागलपुर, अप्रैल 5 -- नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा (एनएमएमएससी 2025- 26) में मध्य विद्यालय दुधैला, सुल्तानगंज के वर्ग आठवीं का छात्र आदित्य राज सफल हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने बताया कि आदित्य राज ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पूरे प्रखंड में 83 बच्चे सफल हुए। छात्र को प्लस टू तक हर वर्ष निर्धारित राशि मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...