नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नीतीश कैबिनट की शुक्रवार को हुई बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें छात्रवृत्ति के लिए 3 अरब की राशि मंजूर की गई हैं। जिसके तहत कक्षा एक से 10 तक के तक के स्कूलों बच्चों की छात्रवृत्ति राशि दोगुनी कर दी गई है। इससे राज्य के लगभग डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। कक्षा एक से 4 तक के बच्चों की सालाना छात्रवृत्ति राशि 600 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। कक्षा 5 और 6 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1200 से बढ़ा कर 2400 रुपए कर दी है। कक्षा 7 से 10 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1800 रुपए से बढ़ाकर 3600 रुपए कर दी गई है। इसके अलावा नीतीश कैबिनेट में दिवाली से पहले बिहार सरकार के कर्मचारियों को तोहफा मिला है। महंगाई भत्ता 55 फीसदी से 58 फीसदी कर दिया गया है। केंद्र की तर्ज पर महंगाई भत्ता बढ़ाया। संविद...