रांची, मार्च 11 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि अनगड़ा के बी फार्मा की सात छात्राओं का चयन बुधवार को प्रतिष्ठित बी फार्मा स्कॉलरशिप फॉर डॉटर्स के लिए किया गया है। यह छात्रवृत्ति एमएसडी फार्मास्यूटिकल्स द्वारा वित्तपोषित तथा स्माइल फाउंडेशन द्वारा संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य देशभर में फार्मेसी शिक्षा प्राप्त कर रही युवा छात्राओं को प्रोत्साहन और सहयोग करना है। चयनित छात्राओं को आगामी 13 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाले लॉन्च समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। चयनित छात्राओं में कनक सागर तिवारी, ऋषु कुमारी, मनीषा जायसवाल, अंबिका किरण, शैरॉन कच्छप, श्रुति कुमारी चौहान, सुप्रिया रानी शामिल हैं। विवि के कुलपति ने प्रो-वाईस चांसलर, रजिस्ट्रार, डीन अकादमिक, कैंपस डायरेक्टर तथा विभागाध्यक्ष ने चयनित छात्राओं को बधाई ...