सिमडेगा, जून 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। स्कॉलरशिप और उच्च शिक्षा में नामांकन दिलाने के नाम पर सैकड़ों युवाओं के साथ कथित ठगी का मामला सामने आया है। रविवार को जिले के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में रामगोविंद कॉलेज के नाम पर युवाओं को स्कॉलरशिप एवं बड़े विश्वविद्यालयों में एडमिशन का प्रलोभन देकर बुलाया गया था। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से 600 से अधिक युवक-युवतियां कार्यक्रम में पहुंचे थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं से दो-दो सौ रुपये लेकर बिना किसी वैध पंजीकरण संख्या वाले प्रमाण पत्र बांटे जाने लगे।

जांच प्रक्रिया आयोजकों द्वारा युवाओं से पंजीकरण शुल्क के नाम पर रुपये लिए जा रहे थे और उन्हें स्कॉलरशिप तथा नामांकन से संबंधित आश्वासन दिया जा रहा था। इसी दौरान कुछ जागरूक लोगों ने प्रम...