बक्सर, अप्रैल 9 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसारक पुलिस अहिरौली बांध के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच अहिरौली निवासी सुरेश यादव का 24 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव उसी रास्ते से स्कॉर्पियो से जा रहा था। पुलिस ने स्कॉर्पियो रोक तलाशी ली तो उसमें से एक देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद किए गए। इनमें 5 पिस्टल के कारतूस और 2 कारतूस .315 बोर के हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त करते हुए मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...