सीतामढ़ी, मई 9 -- बैरगनिया। नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी गांव में शुक्रवार की देर रात स्कॉर्पियो से कुचलकर दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई, जिससे वाहन धू-धू कर जल उठा। मृत बच्चें की पहचान अजीत स्वर्णकार के 2 वर्षीय पुत्र मिहिर कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो के अंदर रखें एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया। जिसके आधार पर चालक की पहचान मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के जमुना वार्ड नंबर 13 पड़री गांव निवासी मोफी अहमद के 27 वर्षीय पुत्र अशरफ खान के रूप में की गयी है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो एक शादी समारोह में जा रही...