कौशाम्बी, मार्च 20 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के बेरुवा चौराहा के समीप शुक्रवार सुबह स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने छात्र को अगवा कर लिया। उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर कछार की तरफ उठा ले गए। होश आने के बाद किशोर ने बदमाशों के चंगुल से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। किशोर ने परिजनों के साथ थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पक्सराई गांव निवासी 14 वर्षीय राहुल पुत्र गौरी प्रसाद कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार की सुबह वह किसान सम्मान निधि का केवाईसी कराने के लिए बेरुवा चौराहा जा रहा था। आरोप है कि चौराहे से पहले ही आधा दर्जन स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे जबरन उठा लिया। किशोर के मुताबिक, बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, जिससे वह कुछ समझ नहीं सका। राहुल ने बताया कि जब उसे होश आय...