मेरठ, अप्रैल 28 -- मेरठ रोड पर सोमवार देर रात स्कॉर्पियो और वैगनआर कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। सोमवार देर शाम मवाना के मेरठ रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि वैगनआर कार सवार कानपुर निवासी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के चलते मेरठ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने थाने में ...