बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर गांव में हुई घटना फोटो : वाहन आग-बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर मोहल्ले में सोमवार की रात जलता वाहन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर मोहल्ले में सोमवार की शाम चलते स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गयी। उसपर सवार बारातियों ने किसी से गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचायी। सूचना पाकर अग्निशमन दस्ते की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझने से पहले गाड़ी जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी। शहर के पहाड़पुरा मोहल्ले से चंदन कुमार की बारात झींगनगर के एक मैरेज हॉल जाने के लिए निकली थी। झींगनगर मोहल्ले के पास अचानक गाड़ी की बोनट से धुआं निकलने लगा। लोगों के समझने से पहले ही गाड़ी आग का गोला बन गयी। बाराती, खिड़की शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.