स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराया , एक घायल
साहिबगंज, जून 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। तीनपहाड़ - राजमहल मुख्य मार्ग पर मंडई के पास सोमवार को अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो बिजली खंभे से टकराने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसन टोला के मोतीयुर शेख (37) भागलपुर से डॉक्टर दिखाकर स्कॉर्पियो से अपने घर आ रहा था । मंडई के पास स्कॉर्पियो का अगला टायर अचानक फट जाने से अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से जा टकराया। इस घटना में उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों एवं आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर कुमार सौरभ ने इलाज किया। स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है । चालक बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.