गिरडीह, फरवरी 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के जीटी रोड बाईपास के सर्विस लेन पर बेसिक स्कूल के समीप शुक्रवार को स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक अन्य बाइक सवार को मामूली चोट आयी। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को इलाज के लिये डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सर्विस लेन पर स्कॉर्पियो बेरमो मोड़ से सिमराडीह मोड़ की ओर जा रही थी। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक की स्कॉर्पियो से टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठे चीनो निवासी साकिब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक चला रहे तैयब अंसारी को मामूली चोट आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी।

हि...