फिरोजाबाद, मार्च 18 -- थाना जसराना के मुस्तफाबाद के समीप मंगलवार की रात एक स्कॉर्पियो बचाते समय एक ट्रक तेजी से पेड़ से टकरा गया। जिसे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। जनपद एटा के नगला सेवापुर निवासी 32 वर्षीय विजय यादव पुत्र वीरपाल सिंह यादव ट्रक चालक था मंगलवार की रात वह ट्रक लेकर शिकोहाबाद की तरफ आ रहा था। उसी दौरान रास्ते में थाना जसराना के मुस्तफाबाद के समीप एक स्कॉर्पियो कार सामने आ गई। जिसको बचाते समय ट्रक पेड़ से टकरा गया। उसमें सवार चालक के गंभीर चोटें आई। उसकी मौत हो गई। बाद में वहा लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टमके लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। घटना से मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.