फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- दहेज में स्कॉर्पियो न देने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता को सारा सामान लेकर एक जोड़ी कपड़े में घर से निकाल दिया। महिला के पिता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ले के युवक ने अपनी बेटी का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के साथ गुफरान जमाली पुत्र बहीद अहमद निवासी ग्राम असैनी थाना दिवियापुर जिला औरैया के साथ 19 अप्रैल 2025 को किया था। निकाह में 50 लाख रुपया खर्च किया था। निकाह के बाद वह अपनी ससुराल पहुंची तो उसने अपने बहु होने के धर्म का पालन किया।

ससुराल का उत्पीड़न दान दहेज से पति गुफरान जमाली, ससुर बहीद अहमद, ननद मुस्कान, सास शाहीन बानो, बेटी का ममिया ससुर असलम संतुष्ट नहीं हुए। निकाह के बाद से स्कार्प...