प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 16 -- दयालगंज। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के जालेपुर गांव में सोमनाथ की बारात में शामिल होने पहुंचे बाराती रविवार सुबह स्कॉर्पियो लेकर नारंगपुर बाजार चाय नाश्ते के लिए जा रहे थे। स्कॉर्पियो पंकज पुत्र हृदयनाथ गौतम निवासी पूर्व रजवार थाना बादलपुर चला रहा था। औराईन गांव के पंचायत भवन के सामने पहुंचते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर रामपुर माइनर में घुस गई। स्कॉर्पियो में सवार तुलसीराम, जगदीश कुमार के साथ चालक पंकज को चोट आई है। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो में फंसे बाराती, चालक को निकालकर अस्पताल भेजा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...