लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय, सूर्यगढा, हिटी। पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोसैठ स्थित इंटरनेशनल कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कॉलेज भवन को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इस हादसे में कॉलेज आए एक छात्र व एक स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कार्पियो पर सवार लोगों की पहचान चालक गुलशन कुमार 25 वर्ष, सवार अमन कुमार, शुभम कुमार उर्फ शुभम आर्या तीनों मुंगेर जिला के सुंदरपुर हेम्जापुर का रहने वाला है। जबकि रंजित कुमार पिरीबाजार थानाक्षेत्र के रामपुर चौकड़ा का रहने वाला है। इस घटना में कॉलेज के कर्मी आदेशपाल गोपाल कुमार और छात्र विकास कुमार घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे कॉलेज परिसर में प्रवेश कर गया, जिससे भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी की चपेट में वहा...