बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- स्कॉर्पियो के धक्के से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत शिक्षिका पत्नी और एक पुत्र गंभीर रूप से जख्मी राजगीर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव के पास हुआ हादसा मेहंदी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था परिवार फोटो : राजगीर मौत01-मृतक ब्रजेश कुमार सिंह का फाइल फोटो। राजगीर मौत02-मृतक अध्यांश कुमार सिंह का फाइल फोटो। राजगीर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राजगीर-छबिलापुर मार्ग में महादेवपुर गांव के पास गुरुवार की रात स्कॉर्पियो के धक्के से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी। वहीं, पत्नी व एक और पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। पूरा परिवार महादेवपुर गांव में मेहंदी समारोह में शामिल होकर अपने घर राजगीर के अशोकनगर मोहल्ला लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गये। मृतकों में चंडी प्रखंड के सिरनावां गांव निवासी 45 वर्ष...