जहानाबाद, फरवरी 18 -- मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र के महाबीरगंज गांव के समीप एक युवक को स्कॉर्पियो को धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मेहंदिया थाना क्षेत्र के महावीरगंज ग्राम निवासी सुदामा कुमार बुधवार की शाम अपने घर के पास एनएच 139 को पार कर रहा था। इसी दरमयान तेज रफ्तार से आ रही एक स्कार्पियो ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कॉर्पियो अरवल से औरंगाबाद तरफ जा रही थी। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा इसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मेहंदिया थाना के अपर थानाध्यक्ष मन्नू कुमार ने बताया कि सुदामा कुमार सड़क पार करने में दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इस दरमयान एक स्कॉर...