बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर भेंडा मोड़ के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गये। जख्मी बिन्द थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के रमेश कुमार, बिन्द के विनय कुमार व रामचरित कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। चालक, स्कॉर्पियो लेकर भागने में सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...