भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर। स्कॉर्पियो के धक्के से जख्मी हुए अररिया के युवक की मौत हो गई। फारबिसगंज के बसगढ़ा के रहने वाले 34 साल के घनश्याम दास की इलाज के दौरान मायागंज में मौत हो गई। उसका इलाज पूर्णिया में कराया जा रहा था। बुधवार को ही उसे मायगांज लाया गया था। सब्जी खरीदने बाजार जाते समय वाहन ने उसे धक्का मारा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...