गोपालगंज, अप्रैल 17 -- भोरे। एक संवाददाता भोरे-भिंगारी मुख्य पथ पर गुरुवार को खोरही गांव के पास शराब लदी स्कॉर्पियो की ठोकर से घायल हुए ठेला चालक की स्थिति और बिगड़ गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले को लेकर घायल ठेला चालक के भतीजे और यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाने के करौंदा निवासी अरुण कुमार ने शराब तस्कर और रामनगर गांव के निवासी ब्रजेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि खोरही गांव के पवन वर्णवाल की दुकान के पास शराब से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनके चाचा दिलीप प्रसाद को बुरी तरह कुचल दिया। यह भी पढ़ें- शराब और स्कॉर्पियो के साथ तस्कर गिरफ्तार जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...