गोपालगंज, मार्च 28 -- भोरे। भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क पर रामलीला के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने शनिवार को एक बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में सवार दोनों युवक घायल हो गए।घायलों में फुलवरिया थाने के मिश्र बतरहा के सोनू महतो तथा भोरे के सुनील गोंड का 15 वर्षीय लड़का खेसारी कुमार शामिल है। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति के कारण खेसारी कुमार को गोरखपुर रेफर कर दिया। बगहवां मिस्र में हुई मारपीट में चाची - भतीजा घायल भोरे। शनिवार को थाने के बगहवां मिश्र गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चाची - भतीजा घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से अर्जुन प्रजापति तथा दूसरे पक्ष से उनकी चाची रीता देवी शामिल हैं। दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल भोरे में कराया गया। हुस्सेपुर में हुई मारपीट में पति - प...