गाजीपुर, मार्च 7 -- दिलदारनगर (गाजीपुर )। थाना क्षेत्र के नाथूपुर फुल्ली पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया जबकि बाइक चालक को हल्का चोट लगा। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया, हालांकि मौके से गाड़ी की नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बभनवलिया गांव के पूर्व प्रधान पप्पू यादव अपनी बाइक से 30 वर्षीय कृष्ण यादव (पुत्र बाबूलाल यादव) को साथ लेकर रसूलपुर में आयोजित तिलक भोज से घर लौट रहे थे। नाथूपुर के पास स्थित फुल्ली पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े, जमानिया की ओर से दिलदारनगर की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बा...