सीतामढ़ी, अप्रैल 29 -- बैरगनिया। नेपाल सीमावर्ती सैनिक रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना से गुस्साा ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क अवरुद्ध कर दिया। थानाध्यक्ष ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर आवागमन को सुचारु कराया और स्कॉर्पियो व उसके चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड 19 भकुरहर चिकना टोला निवासी राघो दास की पुत्री काव्य कुमारी घर के बाहर सड़क पर थी। तभी तेज रफ्तार आई स्कॉर्पियो ने बच्ची को ठोकर मार दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे बच्चे को रौंदा लोगों ने स्कॉर्पियों को रोककर चालक को एक कमरे में बंद कर सड़क पर लकड़ी जलाकर आवागमन को बाधित कर कार्रवाई व मुआवजा की मांग करन...