बलरामपुर, मई 21 -- तुलसीपुर, संवाददाता। बौद्ध परिपथ टोल प्लाजा के आगे नेबोरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क किनारे दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने युवक का पैर टूटने की पुष्टि करते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान शिवम पांडे (19) पुत्र अशोक कुमार पांडे निवासी सेखुईनिया कला के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बड़हरिया में स्कॉर्पियो बाइक में टक्कर, युवक घायल बताया गया कि शिवम अपने गांव से मोटरसाइकिल द्वारा बलरामपुर जा रहा था...