स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
आगरा, मई 9 -- कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाइवे पर मानपुर नगरिया के समीप स्कॉर्पियो कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस की मदद से दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसमें एक व्यक्ति मृतावस्था में था। मृतक की शिनाख्त 36 वर्षीय भूरे पुत्र कप्तान निवासी कोलियाई थाना मुजरिया बदायूं के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान 40 वर्षीय रिंकू पुत्र वीरपाल निवासी कोलियाई मुजरिया बदायूं के रूप में हुई। इस दौरान बताया गया कि दोनों बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे, तभी तेज गति से गुजरी स्कॉर्पियो के च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.