हमीरपुर, अप्रैल 7 -- मौदहा, संवाददाता। तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। कोतवाली क्षेत्र में कपसा रोड पर चंद्रावल पुल के पास एक ऑटो रिक्शा और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने टक्कर में दो शिक्षिकाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नगर के मलीकुंआ चौराहे से एक थ्री-शीटर ऑटो रिक्शा का चालक अपनी ऑटो में दो शिक्षिकाओं सहित आठ सवारियों को लेकर टिकरी जा रहा था, तभी ग्राम सिजनौडा के निकट चंद्रावल नदी पुल पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होने के अलावा ऑटो में सवार घायलों में चीख-पुकार मच गई।इस घटना में घायल दंपति 54 वर्षीय बाबादीन व इसकी 50 वर्षीय पत्नी महशर निवासी रोहारी, 25 ...