बेगुसराय, अप्रैल 1 -- बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी नगर परिषद वार्ड 20 फुलवड़िया गंज मोहल्ला में मंगलवार की रात लगभग 10 बजे स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य युवक घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा चिंताजनक स्थिति में इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि ये तीनों युवक गंज मोहल्ले में सड़क किनारे खड़े थे। उसी बीच वहां से तेज रफ्तार से गुजर रही स्कॉर्पियो की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बरौनी नगर परिषद वार्ड 20 फुलवड़िया गंज निवासी स्व. मो. दारो उर्फ़ शौकत के 20 वर्षीय पुत्र मो. राजू के रुप में हुई है। जबकि, घायल युवकों की पहचान गंज निवासी स्व.मो. दिलीप के 30 वर्षीय पुत्र मो. जावेद व मो. कमाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.