शामली, जुलाई 4 -- थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थाना भवन क्षेत्र में शुक्रवार रात पेस्टीसाइड दुकानदार की स्कॉर्पियो कार पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गयी। घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, जबकि गोली लगने से वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना भवन क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी निवासी शुभम पुत्र नरेश पेस्टीसाइड की दुकान करता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट की ओर जा रहे थे। उनके साथ गौरव भामसी, शुभम, सागर शर्मा, विनय, विकास और कविराज भी कार में सवार थे। बताया गया है कि रेस्टोरेंट पहुंचने से पहले पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कार को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान कार का शीशा टूट गया।...