मेरठ, मई 11 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद आजमपुर गांव के सामने स्कर्पियो कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक उछल कर दूर जा गिरा। वहीं उसका साथी बाल-बाल बच गया। राहगीरों ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रोहटा निवासी अभिषेक पुत्र मनोज सोमवार दोपहर बाद अपने साथी अंकुश पुत्र कैलाश के साथ बाइक से किसी काम से मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह आजमपुर गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा अभिषेक का सिर सड़क में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अंकुश बाल-बाल बच गया। हादसे की जानकारी से आसपास के लोगों ने आनन-फानन में प्राइवेट गाड़ी से मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक कार...