गाजियाबाद, सितम्बर 13 -- गाजियाबाद में फिर एक महिला दहेज लोभियों की भेंट चढ़ गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे छत से फेंककर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में दहेज के कारण हुई मौत का केस दर्ज किया गया है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में 23 साल की एक महिला की मौत हो गई थी, जिसे कथित तौर पर 7 सितंबर को मुरादनगर में उसके ससुराल वालों ने घर की छत से नीचे फेंक दिया था।पुलिस ने बताया कि उन्हें महिला के सड़क पर गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है और इसे जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। महिला के भाई ने एफआईआर में बताया कि महिला को गंभीर चोटें आईं और 10 सितंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने कहा कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे छत से फेंक दिया था। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 100 से ...