बदायूं, सितम्बर 5 -- दहेज में स्कॉर्पियो कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। समझौते के बाद भी मारपीट का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि 24 अगस्त को विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया और दोबारा लौटने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी गई। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर पस्तौर निवासी कासिफा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति गुड्डू चिस्ती, ननद गुड़िया, ससुर तालिव अली, जेठ ताजुद्दीन और जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। कासिफा ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग स्कॉर्पियो कार और 10 लाख रुपये की मांग करते हुए उसे परेशान करते रहे। यह भी पढ़ें- विवाहिता को निकाला, पति समेत तीन पर केस इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी। 12 अगस्त को दोनों पक...