मधुबनी, फरवरी 27 -- फुलपरास (मधुबनी), निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल गांव के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो और सीआरपीएफ की वैन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार अवर निबंधन कार्यालय फुलपरास के वरिष्ठ कातिब चंदेश्वर साह (65) की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र बैद्यनाथ साह सहित तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चंदेश्वर साह मूल रूप से नरहिया थाना क्षेत्र के झिटकी गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को वे अपने पुत्र और अन्य करीबियों के साथ स्कॉर्पियो से इलाज कराने दरभंगा जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ाटोल के पास अचानक उनकी गाड़ी सीआरपीएफ की वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में तोड़ा दम घटना के बाद लोगों की मदद से घायलों को निजी...