नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ता 7-सीटर सेगमेंट कार कंपनियों को लुभाने लगा है। यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां अब 7-सीटर MPV और SUV पर फोकस करने लगी है। इस सेगमेंट में मारुति अर्टिगा के साथ किआ कैरेंस को तेजी से सफलता मिली है। वहीं, महिंद्रा की 7XO, स्कॉर्पियो, बोलेरो नियो, टाटा सफारी सेगमेंट की पॉपुलर SUV है। ऐसे में अब रेनो भी भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली 7-सीटर SUV लाने की तैयार कर रही है। कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में आने वाली है। इस SUV को फिलहाल बोरेल (Boreal) या बिगस्टर (Bigster) SUV के नाम से जाना जा रहा है। रेनो की पोर्टफोलियो को देखते हुए ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर SUV होगी।रेनो की 7-सीटर SUV का डिजाइन और एक्सटीरियर रेनो इंटरनेशनल स्तर पर पहले से ही बोरेल नाम से एक SUV बेच रही है। यह अभी साफ नहीं है कि ...