शामली, फरवरी 12 -- कैराना रोड स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को नए भवन का लोकार्पण किया गया। इससे पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजली दुबे ने बताया बताया कि 13 वर्षों की यह यात्रा केवल समय का पड़ाव नहीं, बल्कि विश्वास, गुणवत्ता और मूल्यों की मजबूत नींव पर खड़ी एक प्रेरणादायी कहानी है। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, डायरेक्टर राजीव गर्ग रितेश गर्ग व प्रशासनिक डायरेक्टर प्रदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे। डा. प्रदीप त्यागी ने बताया कि विद्यालय ने आधुनिक सुविधाओं, उन्नत शिक्षण संसाधनों और समग्र विकास की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। 12एसएमएल 27, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में नए भवन के लोकार्पण पर आयोजित हवन यज्ञ में शामिल स्क...