मेरठ, फरवरी 17 -- हस्तिनापुर । स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना में 14 फरवरी को आयोजित स्केटिंग टूर्नामेंट में ट्रांसलेम एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में 10 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक तथा 3 कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक जीतकर नाम रोश किया। अंडर-6 एडजस्टेबल कैटेगरी में मेंदांश ने स्वर्ण पदक, दक्ष ने कांस्य पदक, कासवी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-8 एडजस्टेबल कैटेगरी में याशिका ने स्वर्ण पदक, वासु ने रजत पदक, अथर्व ने रजत पदक तथा मुनिशा ने रजत पदक जीता। अंडर-8 क्वार्ड कैटेगरी में रूद्र रस्तोगी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-8 इनलाइन स्केटिंग में अक्षित तथा अनन्या ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-10 एडजस्टेबल कैटेगरी में वर्तिका ने स्वर्ण पदक, अभिनंदन ने रजत पदक तथा अर्जित ने कांस्य पदक जीते। अंडर -10 क्वार्डस में माधव पंवार ने स्वर्ण पदक तथा प्रणव त्यागी न...