मेरठ, मार्च 30 -- नारायण टेक्नो स्कूल में आयोजित तीसरी ओपन इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता में फाल्कन स्केटिंग एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आई 16 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अरुण प्रकाश एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य भानु प्रिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और मुकाबले रोमांचक रहे।प्रतियोगिता में डायनेमिक स्केटिंग एकेडमी की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि स्प्रिंग डेल्स स्केटिंग एकेडमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. केपी सैनी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.