अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़। मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ द्वारा जूनियर और सीनियर टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक विवेक बंसल व विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने टॉस उछालकर किया। विवेक बंसल ने कहा कि स्केटिंग खो-खो एक ऊर्जावान और रोमांचकारी खेल है, जो स्केटिंग और खो-खो का बेहतरीन संयोजन है। उत्तर प्रदेश की टीम दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में हर वर्ष की तरह शानदार प्रदर्शन करेगी। मजहर उल कमर ने कहा कि स्केटिंग खो-खो खिलाड़ियों ने हमेशा अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। संघ के महासचिव प्रदीप रावत ने बताया कि 10 मई को श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, साउथ नई दिल्ली में फोर्थ नेशनल स्केटिंग खो-खो चैंपियनश...