चंदौली, अप्रैल 10 -- नौगढ़। क्षेत्र के बाघीं गांव निवासी युवक अवनीश यादव ने साहस और दृढ़ संकल्प का अद्भुत परिचय देते हुए स्केटिंग के माध्यम से राजस्थान स्थित बाबा खाटूश्यामजी धाम तक की 1200 किमी लंबी यात्रा 17 दिन में पूरा किया। वही शुक्रवार को खाटूश्यामजी का दर्शन कर घर लौटने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अवनीश यादव ने बताया कि यह यात्रा उसके लिए आसान नहीं थी। रास्ते में कई कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारने से निर्धारित लक्ष्य का सार्थक परिणाम हासिल हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...