रांची, जनवरी 14 -- तोरपा, प्रतिनिधि। कंधे पर तिरंगा, सीने पर संत प्रेमानंद जी महाराज की तस्वीर और पैरों में स्केट्स-हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सत्रह और अठारह वर्ष के दो किशोर साहसिक भारत दर्शन यात्रा पर निकले हैं। पुरी से अयोध्या की ओर स्केटिंग करते हुए निकले ये दोनों युवा बुधवार सुबह तोरपा पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके जज्बे को सलाम किया। बिहार से निकले अनोखे भारत दर्शन पर: बिहार के गयाजी स्थित सीताकुंड निवासी 18 वर्षीय चंदन मेहता और जहानाबाद जिले के 17 वर्षीय किशोर अमित सोनी 16 नवंबर 2025 से स्केटिंग करते हुए संपूर्ण भारत यात्रा पर निकले हैं। यह अनोखी यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से की जा रही है। दोनों युवक देश के विभिन्न राज्यों और प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण...